Latest Post

Chief Minister of Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नए सीएम के नाम की घोषणा , विष्णु देव साय होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री

Chief Minister of Chhattisgarh: बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को उसका नया मुख्यमंत्री दे दिया है। आदिवासी समुदाय से आने वाले विष्णुदेव साय राज्य के अगले मुख्यमंत्री होने जा रहे हैं। इस बार बीजेपी ने पहले से कह रखा था कि आदिवासी समुदाय को उचित सम्मान दिया जाएगा, माना जा रहा है कि विष्णुदेव साय की ताजपोशी कर इसकी शुरुआत कर दी गई है।

Chief Minister of Chhattisgarh

जानकारी के लिए बता दें कि विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं। राज्य में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है और राय इसी समुदाय से आते हैं। अजित जोगी के बाद छत्तीसगढ़ में कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं बन सका। बीजेपी इस बार आदिवासी समुदाय से किसी को मुख्यमंत्री बना सकती है। विष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। इतना ही नहीं राय की गिनती संघ के करीबी नेताओं में होगी है। वह रमन सिंह के भी करीबी हैं। साल 1999 से 2014 तक वह रायगढ़ से सांसद रहे हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में साय को केंद्र में मंत्री बनाया गया। जिसके बाद इन्होंने संगठन पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *