---Advertisement---

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी में स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

By
On:
Follow Us

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी के बाजारडांड़ में स्थापित स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की सात फीट ऊंची प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्व. जूदेव के जीवन, योगदान और समाज सेवा को दर्शाने वाली विशेष फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी का जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और आदिवासी उत्थान के लिए समर्पित था। उनकी निस्वार्थ सेवा और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव के विचार और सेवा कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज और प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि फोटो प्रदर्शनी में स्व. जूदेव के सामाजिक कार्यों, जनसेवा और विभिन्न प्रेरणादायक क्षणों को संजोया गया था, जिसे देखने बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

CGCOLLEGEINFO

CG COLLEGE INFO

छत्तीसगढ़ स्कूल कॉलेज शिक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन एवं सरकारी नौकरी / संविदा जॉब्स के अपडेट व छत्तीसगढ़ के लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें

For Feedback - hello@cgcollegeinfo.com

छत्तीसगढ़ के स्कूल कॉलेज शिक्षा से जुड़े आवश्यक न्यूज़ छत्तीसगढ़ जॉब्स एवं सरकारी नौकरी संविदा नौकरी से संबंधित आवश्यक अपडेट अपडेट व छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने हेतु नीचे दिए गए व्हाट्सएप चैनल को अवश्य फॉलो करें

Follow Our WhatsApp Channel

Leave a Comment